फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

' फ्लाप साबित हुई सूबे की सपा सरकार '

Thu, 03 Sep 2015 11:37 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
भ्रष्टाचार, जर्जर सड़कों आदि मुद्दे पर राष्ट्रीय लोकदल ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट स्थित रिक्शा स्टैंड पर धरना दिया। धरने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने सात सूत्रीय मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को सौंपा।
विज्ञापन

पार्टी के जिलाध्यक्ष मुहम्मद महमूद खां ने कहा कि प्रदेश सरकार फ्लाप शो साबित हुई है। इस सरकार में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। बगैर पैसे के कहीं सुनवाई नहीं हो रही है।

सपा मुखिया के संसदीय क्षेत्र में सड़कों का बुरा हाल है। जिन पर पैदल चलना भी दूभर है। बिजली कब आएगी और कब जाएगी, यह पता नहीं। नहरों में पानी नहीं है और किसानों को खाद और बीज नहीं मिल पा रहा है। नौजवान रोजगार के लिए परेशान है और आम आदमी को कोई पूछने वाला नहीं है। प्रदेश महासचिव पतिराम यादव ने कहा कि इस सरकार में कचहरी में भ्रष्टाचार चरमसीमा पर है। लोगों की जमीन को सरकार में बैठे लोग सरकारी मशीनरी द्वारा कब्जा करा रहे हैं। उनकी सुनने वाला कोई नहीं है।
विज्ञापन


मंडल अध्यक्ष राम मिलन चौहान ने कहा कि इस सरकार नौजवान रोजगार के लिए परेशान है। सरकार लुभावने वादे तो कर रही है मगर रोजगार मुहैया नहीं करा रही है। मौके पर डा. दिलीप सिंह, डीएन शास्त्री, मोहम्मद साबिर, चंद्रमोहन सिंह, अमरजीत यादव, प्रभावती देवी, मोहम्मद सलीम, अमित पाठक, डा. सुरेश यादव मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें