फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्तदान कर कौंसिल ने मनाया अपना स्थापना दिवस

विज्ञापन
शहर के हर्रा की चुंगी पर ओलमा कौंसिल के स्थापना दिवस शिविर में रक्तदान करते रक्तदाता। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। राष्ट्रीय ओलमा कौंसिल के 11वें स्थापना दिवस पर मानवता व प्रकृति को समर्पित कर धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर पार्टी की ओर से रशाद नगर में रक्तदान शिविर लगाया गया जिसमें 40 कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। इस दौरान पर्यावरण बचाव जागरूकता अभियान का भी आगाज हुआ। प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने की अपील नागरिकों से की। पर्यावरण बचाओ-जीवन बचाओ लिखे नारे वाले कपड़े के झोले भी बांटे गए।
विज्ञापन

रक्तदान शिविर का उद्घाटन पार्टी प्रवक्ता तलहा रशादी ने पहले रक्तदान कर किया। उन्होंने कहा कि ओलमा कौंसिल का उदय ही मानव सेवा के लिए हुआ है। इसी मकसद से कौंसिल आज देश-प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर अपना स्थापना दिवस कोई न कोई ऐसा कार्य करके मना रही है, जिससे कि मानव जाति को फायदा पहुंच सके। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पार्टी प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि रक्तदान महादान होता है और आज एक बार फिर जनहित में कौंसिल कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर इस भरोसे को कायम रखा है कि समाज हित में कौंसिल हमेशा बलिदान देती रही है। मुस्लिम का खून हिंदू और हिंदू का खून मुस्लिम के काम आता है और यही असल भारत का संस्कार व पहचान है। जिला अध्यक्ष शकील अहमद ने स्थापना दिवस की बधाई दी। इस मौके पर यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष नुरुल हुदा, मास्टर तारिक, बीरबल प्रसाद, इश्तेयाक अहमद, मोतिउल्लाह, मेराज खान, ओसामा, मो. आरिफ, शाहबाज, मणिराम, फैज अहमद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें