फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म का आरोपी और उसका साथी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अतरौलिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी और उसके साथी को पुलिस ने सोमवार की रात गांव से गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर अतरौलिया पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

गांव की किशोरी सोमवार को दिन में करीब दो बजे गन्ना छीलने के लिए खेत में गई थी। अचानक वहां आरोपी हेमंत पहुंचा और किशोरी से दुष्कर्म किया। साथ ही पीड़िता को मारापीटा और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। साथ में पीडिता के बुआ का आठ वर्षीय लड़का भी गया था। जब उसने विरोध किया तो आरोपी हेमंत के साथी अयोध्या यादव ने उसे मारापीटा और गाली दी। मौके से पीड़िता के बुआ का लड़का भाग निकला और परिजनों को जानकारी दी। लोग मौके पर पहुंचे लेकिन आरोपी भाग गए थे। किशोरी ने परिजनों को आपबीती बताई। पीड़िता के पिता ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पुलिस पहुंची और घटना की छानबीन में जुट गई। सूचना पर पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य भी पहुंचकर पीड़ित के परिजनों से मुलाकात कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कहीं। उधर पीड़िता के पिता की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें