फूलपुर स्थित नागा बाबा सरोवर परिसर में रविवार की रात रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बालिकाओं ने आर्कषक रंगोली के माध्यम से 'बेटी बचाओ, बेटी पढाओ' का संदेश दिया।
प्रतियोगिता में एक दर्जन से अधिक रंगोलियां बनाई गई थी। इस दौरान रंग बिरंगी रंगोलियों से पूरा सरोवर परिसर आर्कषण का केंद्र बना रहा। निर्णायक मंडल ने घोषित परिणामों में सर्वजीत इंटर कालेज जमालपुर की छात्रा निशा प्रजापति को प्रथम स्थान प्राप्त करने पर साइकल, द्वितीय राधेश्याम स्मारक महाविद्यालय सरैया की छात्रा कुसुम प्रजापति को मिक्सर, तृतीय न्यू होरीजन कोचिंग क्लासेज फूलपुर की छात्रा निधि यादव को वाटर फिल्टर दिया गया।
इसी तरफ 50 बालिकाओं को सांत्वना पुरस्कार के तहत दीवाल घड़ी देकर पुरस्कृत किया गया। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में साक्षी बरनवाल को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।
निर्णायक मंडल में गयादीन जायसवाल इंटर कालेज के पूर्व कला प्रवक्ता सभाजीत शुक्ला, डा. परिमल कुमार जोद्दार, कला अध्यापक संजय कुमार आदि मौजूद रहे। संचालन मनोज हलवाई और चन्दन गुप्ता ने किया। इस मौके पर सुरेश कुमार गुप्ता, अजय कुमार, अंकित जायसवाल, चंदन, शक्ति ओम, अभिषेक, विष्णु, सुनील सोनी उपस्थित हुए।