फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सक्रिय हुए रैनबसेरा, पर ठौर को पहुंच रहे कम लोग

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट स्थित रात के 10.20 बजे खाली पड़ा रैन बसेरा। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। ठंड को देखते हुए शहर में स्थापित सभी तीन रैन बसेरा को सक्रिय कर दिया गया है। सारी व्यवस्थाएं यहां दुरूस्त है लेकिन अभी ठौर के लिए अभी कोई यहां पहुंचा नहीं है। अमर उजाला की पड़ताल के दौरान दो रैन बसेरा जहां रात के वक्त बंद पाए गए तो वहीं कलेक्ट्रेट स्थित नपा का रैन बसेरा खुला हुआ था और एक कर्मचारी वहां ड्यूटी पर मौजूद था।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक पखवारा पूर्व ही सभी रैन बसेरों को सक्रिय करने का निर्देश जारी किया था। इसके बाद दो दिन पूर्व वाराणसी जनपद में पहुंचने पर उन्होंने रात में एक रैन बसेरा की स्वयं पड़ताल भी किया था, वहां कुछ लोग रैन बसेरा का लाभ लेते हुए भी मिले थे, जिनसे उन्होंने वहां की व्यवस्थाओं आदि की भी जानकारी लिया था। सीएम की इस कवायद से स्थानीय जिला प्रशासन में भी हड़कंप की स्थिति देेखी गई। जिसका परिणाम है कि शहर में स्थापित सभी रैन बसेरा पूरी तरह से सक्रिय हालत में है। बुधवार की रात अमर उजाला की टीम ने शहर में स्थित तीनों रैनबसेरो की पड़ताल किया। दो रैन बसेरा तो बंद प्राय: मिले लेकिन कलेक्ट्रेट स्थित रैन बसेरा पर नपा का कर्मचारी ड्यूटी पर मौजूद था। इस रैन बसेरा पर भी अब तक कोई लाभार्थी ठौर के लिए नहीं पहुंचा है। ठंड व गलन बढ़ी जरूर है पर अभी शायद किसी को इन रैन बसेरो की जरूरत नहीं पड़ी है। ईओ शुभनाथ प्रसाद ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप सभी व्यवस्थाएं रैन बसेरा पर दुरूस्त करा दी गई है।
00000000000000000
ग्रामीणांचल के भी रैन बसेरा सक्रिय
आजमगढ़। सभी तहसील मुख्यालयों पर भी रैन बसेरा की व्यवस्था जिला प्रशासन ने करवाया हुआ है। इनमें ज्यादातर पूरी तरह से सक्रिय हाल में है। इक्का-दुक्का रैनबसेरों पर ही हवा-हवाई कवायद चल रही है। जिसके भी जल्द पूरी तरह से सक्रिय हो जाने की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल ग्रामीणांचल के भी किसी रैन बसेरा पर किसी लाभार्थी के पहुंचने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें