आजमगढ़। जनपद में गुरुवार को भी सात नए कोरोना संक्रमितों को चिह्नित किया गया है। तीन कोरोना संक्रमित को स्वस्थ होने पर उसे डिस्चार्ज किया गया है। अभी तक कुल 5897 कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। इसमें 5694 स्वस्थ हो चुके हैं। जनपद में सक्रिय मरीजों की संख्या 109 पहुंच गई है। रिकवरी दर 96 फीसद पर है। अभी तक 113 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है।
गुरुवार को सात कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसमें सलेमपुर खंड एक में एक, रामगढ़ हरैया में दो, रुपाली कालोनी में एक संक्रमित मिला है।