फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामदर्शन के स्वागत में लगा जाम

Wed, 27 May 2015 12:24 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम्य विकास विभाग के सलाहकार (राज्यमंत्री) रामदर्शन यादव के स्वागत से शहरवासियों को परेशानी उठानी पड़ी। सलाहकार पद पर मनोनयन के बाद पहली बार जिले में आगमन से बाइक सवार नारेबाजी करते हुए सड़क पर हुड़दंग मचाते रहे। रिक्शा, आटो और बाकी वाहनों में बैठे लोगों के अनुनय विनय का भी असर इन पर नहीं पड़ा।
विज्ञापन


पुलिस लाइंस के सामने एसबीआई का कैश वाहन और एक एंबुलेस का काफी देर तक रास्ते को लेकर हूटर बजता रहा लेकिन स्वागत में उत्साह से लबरेज बाइक सवार किसी भी कीमत पर रास्ता देने को तैयार नहीं थे। इसी तरह भारी वाहनों के साथ बिना नंबर की लालबत्ती लगी लग्जरी वाहनों की भी भरमार रही।

लखनऊ वाया जौनपुर होते हुए सुबह नौ बजे उत्तर प्रदेश ग्राम्य विकास के सलाहकार रामदर्शन का काफिला सुबह नौ बजे जिउली बाजार पहुंचा। यहां सपाजनों ने उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया। ढोल नगाड़ा, मुलायम सिंह और अखिलेश यादव के जिंदाबाद के नारे लगते रहे। बेसिक शिक्षाराज्य मंत्री वसीम अहमद सहित अन्य सपा नेताओं के साथ खुली जीप में नगर से जुलूस निकला।
विज्ञापन


 हरिवंशपुर में सुखदेव पहलवान की मूर्ति, कलेक्ट्रेट चौराहे पर सपा नेता बाबू विश्राम राय की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इस दौरान भारी वाहनों के जुलूस और बेतरतीब तरीके से चल रहे वाहनों से आम जनता खासी परेशान रही। दोपहर 2.30 बजे सपा कार्यालय में भव्य स्वागत किया गया। वहीं स्वागत से अभिभूत राज्यमंत्री रामदर्शन यादव ने कहा कि नेता जी और मुख्यमंत्री ने उन्हें नामित कर जिले का मान बढ़ाया है।

वह शोषित, पीड़ित, उपेक्षित जनता को न्याय दिलाने का काम करेंगे। कहा कि उनके लिए कार्यकर्ता ही उनकी पूंजी हैं। समारोह का संचालन हरिप्रसाद दूबे ने की। इस मौके पर रामदुलार राजभर, श्यामबहादुर यादव, सना परवीन, सुनीता सिंह, बंशबहादुर सिंह, लालचंद यादव मौजूद रहे।

बिंद्रा बाजार संवाददाता के मुताबिक राज्यमंत्री सुनील मिश्रा, अनिल मिश्रा, रामनयन आदि ने स्वागत किया। लालगंज संवाददाता के अनुसार ज्यूली पहुंचने पर रामदर्शन यादव का कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओें से स्वागत किया। इस मौके पर  विधायक बेचई सरोज, विधायक श्यामबहादुर, फखरेआलम, रामजीत यादव, पूरन यादव, श्याम कन्हैया, राजनरायन यादव, शरद यादव, धर्मेंद्र पप्पू, लल्लन यादव, रवींद्र यादव, ठेकमा संवाददात के मुताबिक रामदर्शन यादव का ज्यूली मोड़ पर अनिल राय के नेतृत्व में, बरदह में यशवंत सिंह उर्फ शिवली सिंह, धर्मेंद्र सिंह पप्पू, भीरा में जयनाथ सरोज, ठेकमा में मनीष सिंह, देवनाथ यादव आदि ने फूल-मालाओं में स्वागत किया।

वहीं रामदर्शन यादव का कई यूनियनों के कर्मचारी नेताओं ने जगह-जगह स्वागत किया। व्यापार मंडल आजमगढ़ के नगर युवा अध्यक्ष परितोष रुंगटा ने मनोयन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का स्वगात किया। कहा कि व्यापार मंडल जल्द ही एक समारोह कर उन्हें सम्मानित करेगा। इस दौरान काफी लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें