फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: रमाशंकर सिंह ने शिक्षा की अलख जगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बूढ़नपुर। तहसील क्षेत्र के गांधी शताब्दी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सोमवार को रमाशंकर सिंह की 22वीं पुण्यतिथि मनाई गई। अतिथियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर याद किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री यशवंत सिंह ने कहा कि यह क्षेत्र रमाशंकर सिंह का हमेशा ऋणी रहेगा। उन्होंने शिक्षा की अलख जगाने के लिए अनेक विद्यालयों की स्थापना की। चंद्र कुमार सिंह ने कहा कि उनकी बदौलत यह क्षेत्र शिक्षा जगत में पहचान बनाए हुए है। प्रबंधक डॉ. नितिन सिंह ने कहा कि रमाशंकर ने शिक्षा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। स्नातक व स्नातकोत्तर स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्रों को बाबा देवरहवा स्कॉलरशिप योजना से सम्मानित किया गया। इस मौके पर नंदन सिंह, प्राचार्य डॉ. स्वास्तिक सिंह, जंगबहादुर सिंह, धर्मराज सिंह, आशा सिंह, दुर्गावती सिंह, संगम पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें