04 योजना के प्रचार-प्रसार के लिए सरायमीर में रैली निकालते बिजली विभाग के अधिकारियों सहित अन्य
सरायमीर। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड ने उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए बिजली बिल राहत योजना 2025-26 की शुरुआत कर दी है। योजना के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए सरायमीर की पूरी मार्केट में बैंड-बाजा निकालकर प्रचार-प्रसार किया गया। इस दौरान एक्सईएन फूलपुर हरीश प्रजापति ने लोगों को योजना की जानकारी दी।
बताया कि एक किलोवाट और दो किलोवाट वाले घरेलू उपभोक्ताओं तथा एक किलोवाट वाले व्यावसायिक उपभोक्ताओं को बकाया बिजली बिलों में बड़ी छूट का लाभ मिलेगा। योजना के तहत पुराने बकाया पर लगने वाला पूरा सरचार्ज माफ किया जाएगा। इतना ही नहीं, मूलधन पर भी भारी छूट प्रदान की जाएगी। यह सुविधा उन्हीं उपभोक्ताओं को मिलेगी, जिन्होंने 31 मार्च 2025 से पहले अपना अंतिम भुगतान किया था, या जिनका भुगतान लंबे समय से लंबित है। योजना का पहला चरण एक से 31 दिसंबर तक चलेगा। उपभोक्ता से जल्द से जल्द पंजीकरण करा लें। इस अवसर पर एसडीओ संदीप चंद्रा, जेई सुनील तिवारी, नगर पंचायत अध्यक्ष वसीम अहमद उर्फ पप्पू पेजर आदि मौजूद रहे।