फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृहमंत्री राजनाथ सिंह का फूंका पुतला

Tue, 16 Feb 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार की गिरफ्तारी के विरोध में आल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन और प्रगतिशील अधिवक्ता संघ के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को कलेक्ट्रेट चौराहे पर गृहमंत्री राजनाथ सिंह का पुतला फूंका गया।
विज्ञापन

इसके बाद कार्यकर्ताओं ने मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में कार्यकर्ताओं ने कहा कि जेएनयू में राष्ट्रविरोधी नारे लगाने के आरोप में साजिश के तहत छात्रसंघ अध्यक्ष और उनके साथियों को देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

हम लोग इस घटना की निंदा करते हैं। उन्होंने गिरफ्तार छात्रसंघ अध्यक्ष और उनके साथियों की रिहाई की मांग के साथ ही शिक्षा के सांप्रदायीकरण, निजीकरण, कालेज और विश्वविद्यालय परिसर में भगवाकरण पर रोक लगाने की मांग की।
विज्ञापन


साथ ही जेएनयू में नौ फरवरी को राष्ट्रविरोधी नारे लगाने वालों की शिनाख्त कर उन्हें सख्त सजा देने की मांग उठाई।  इस मौके पर दिलीप कुमार मौर्य, मोहम्मद मुजम्मिल आजमी, हफीजुर्रहमान,
विज्ञापन


उमैर, अरसलान, अनिल राय, सच्चिदानंद राय, शफीक अहमद, जीतेंद्र हरिपांडेय, अशोक राय, राजित यादव आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें