फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसात नजदीक, तैयारी अधूरी

Thu, 08 Jun 2017 11:23 PM IST
azamgarh
विज्ञापन
हरवंशपुर में नहीं हुई नाले की सफाई।
विज्ञापन
जून मध्य में मानसून आने की संभावना जताई जा रही है लेकिन अभी तक नगरपालिका की ओर से नगर क्षेत्र के सभी नालों की सफाई नहीं कराई जा सकी है। ऐसे में मानसून आने के बाद शहर के कई इलाकों में जलभराव की गंभीर समस्या पैदा होगी। हालांकि पिछले दिनों नगरपालिका की ओर से कुछ क्षेत्रों में नाले की सफाई कराई गई है लेकिन अभी भी बहुत से क्षेत्र ऐसे हैं जहां नालों की सफाई होनी बाकी है।       
विज्ञापन


नगरपालिका प्रशासन लोगों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने का दावा करता रहता है लेकिन अपनी कार्यशैली के कारण वह इसमें खरा उतर नहीं पाता है। वर्तमान में नगरपालिका द्वारा नगर क्षेत्र के नालों की सफाई कराई जा रही है। नगर के ब्रह्मस्थान, बदरका आदि क्षेत्रों में नाले की सफाई हो चुकी है। लेकिन अभी भी हरबंशपुर, सर्फुद्दीनपुर आदि जगहों पर नाले की सफाई होनी बाकी है। इन क्षेत्रों में स्थित नालों में कूड़ा कचरा होने के कारण जाम हो गया है जिससे जलनिकासी नहीं हो पा रही है।

इसकी वजह से मच्छरों का प्रकोप भी हो गया है। नगरपालिका अध्यक्ष ने बताया था कि सफाई के लिए छत्तीसगढ़ से 50 सफाईकर्मियों को बुलाया गया है। लेकिन यह सफाई कर्मी नालों की सफाई करने के लिए नाकाफी साबित हो रहे हैं। अगर यही हाल रहा तो नगर क्षेत्र के कई मुहल्लों में जल-जमाव की समस्या उत्पन्न हो सकती है।वहीं जिन क्षेत्रों में पूर्व में जल-जमाव होता रहा है उन क्षेत्रों में भी पानी के निकास की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। मुख्यमंत्री के आगमन के पहले शहर के कुछ नालों की सफाई कराई गई।
विज्ञापन


नाले के किनारे दो तीन दिनों तक कचरा पड़ा रहा। कुछ स्थानों से कचरा हटाया गया तो जहां से इसे नहीं हटाया जा सका था वहां बारिश होने के बाद कचरा फिर नाले में चला गया।वहीं नगरपालिका अध्यक्ष इंदिरा देवी जायसवाल ने कहा कि नगर के नालों की सफाई का कार्य बहुत तेजी से चल रहा है। आज धर्मू नाले के पास नाले की सफाई की गई है। एक-एक कर बरसात से पूर्व सारे नालों की सफाई पूरी कर ली जाएगी। जहां पर जल-जमाव पूर्व में होता रहा है उसके निकास की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें