फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी मिल परिसर में लगा बारिश का पानी, बनी लोगों की परेशानी

विज्ञापन
चीनी मिल परिसर में भरा बारिश का पानी। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। चीनी मिल सठियांव में बारिश का पानी किसानों सहित मिल के छोटे कर्मचारियों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। लोग घुटना भर पानी से होकर गुजरने को विवश हैं। इतना ही नहीं जलजमाव के कारण उठ रही दुर्गंध से वहां रहने वाले लोगों का दम भी घुट रहा है।
विज्ञापन

लगातार हो रही बारिश ने चीनी मिल की व्यवस्थाओं का पोल खोल दिया है। जल निकासी न होने से जीएम आफिस, गन्ना आफिस व टाईम आफिस के पास बारिश का पानी जमा हो गया है। यहां का नजारा देख लग रहा जैसे कोई तालाब हो। जबकि यही हाल पिछली साल भी रहा लेकिन जिम्मेदार ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। नतीजा रहा कि एक बार फिर जलजमाव की समस्या से जूझना पड़ रहा है। हालात यह है कि किसान अपनी समस्या लेकर बैरंग वापस लौट जा रहे हैं। किसान रामनाथ, रामकरन, आशोक व रामवृक्ष आदि ने कहा कि अधिकारी सब कुछ जानकार भी कुछ नहीं कर रहे। इस तरफ ध्यान देने की जरूरत है। वहीं नाम न छापने की शर्त पर एक कर्मचारी ने कहा कि जब साहब चार पहिया वाहन से सीधे अपने कार्यालय के गेट तक पहुंच जाएंगे तो वह हमारी समस्या से कैसे रूबरू होंगे। मुख्य गन्ना अधिकारी डा. विनय प्रताप सिंह ने कहा कि बारिश के दिनों में इतना पानी लग ही जाता है। रोड उपर है मिल का ग्राउंड नीचे है। इसी से पानी रुक जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें