फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतरे के निशान से ऊपर है घाघरा का जलस्तर

विज्ञापन
सगड़ी के देवारा खास राजा भदौरा के रास्ते पा बाढ़ के पानी के बिच से गुजरते ग्रामीण। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
लाटघाट। विगत कई दिनों तक देवारावासियों को दहलाने के बाद शनिवार से घाघरा नदी के जलस्तर में शुरू हुआ घटाव रविवार को भी जारी रहा। रविवार को बदरहुंआ नाले पर तीन सेमी और डिघिया नाले पर एक सेमी का घटाव का दर्ज किया गया। लेकिन अभी भी नदी का जलस्तर दोनों गेजों पर खतरा बिंदू से ऊपर बना हुआ है।
विज्ञापन

सगड़ी तहसील के देवरांचल से होकर गुजरने वाली घाघरा नदी के जलस्तर में शनिवार से शुरू हुआ घटोत्तरी का क्रम रविवार को भी जारी रहा। शनिवार को घाघरा का जलस्तर बदरहुंआ गेज पर 71.83 मीटर दर्ज किया था जो रविवार को तीन सेमी घटकर 71.80 मीटर हो गया जो खतरा बिंदू 71.68 मीटर से 12 सेमी ऊपर है। वहीं डिघिया नाले पर नदी का जलस्तर शनिवार को 70.95 मीटर था जो रविवार को एक सेमी घटकर 70.94 मीटर हो गया। यहां पर नदी खतरा बिंदू 70.40 मीटर से 54 सेमी ऊपर है। बांका गांव के पुलिया पर डेढ़ फीट पानी जमा होने से किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। उन्हें अपने पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था करना भारी पड़ रहा है। पानी से घिरे गांव चक्की, देवारा खास राजा, शाहडीह, बांका, बूढ़नपट्टी और सोनौरा में अभी तक क्लोरीन की गोली का वितरण नहीं किया गया है। ना ही गांव में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया गया है। गांव के लोग दूषित पानी पीने के लिए मजबूर हैं।
निजी नाव से आवागमन करने को विवश हैं लोग
लाटघाट। जलस्तर बढ़ने के साथ ही सगड़ी तहसील के देवारा खास राजा गांव के तीन मजरे और अचल नगर गांव का एक मजरा,बाका,बुढनपट्टी,सोनौरा,शाहडीह पानी से घिर गए। इन गांवों के लोग गांव में ही कैद होकर रह गए हैं। नाव का संचालन अभी शुरू न होने के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। दर्जनों गांवों के संपर्क मार्ग पर पानी भर गया है। निजी नाव के जरिए लोग आवागमन कर रहे हैं।
विज्ञापन

अभी तक नहीं बांटी जा सकी क्लोरिन की गोली
लाटघाट। देवारा क्षेत्र में बाढ़ का पानी बढ़ने के साथ लोगों की परेशानी बढ़ गई है। लेकिन अभी तक स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों ने क्लोरिन की गोली का वितरण नहीं किया गया है। ना ही गांव वालों को ब्लीचिंग पाउडर दिया गया है। बाढ़ चौकी हाजीपुर में तैनात चिकित्सक ने बताया कि अभी तक हमारे पास क्लोरिन की गोली नहीं आई है तो किस प्रकार इसका वितरण करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें