फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक से तीन मई के बीच आंधी के साथ हो सकती है बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जनपद का अधिकतम पारा 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। पुरवा हवाओं के कारण गर्मी और उमस काफी बढ़ गई है। लेकिन कृषि विज्ञान केंद्र कोटवा के मौसम विज्ञानी की मानें तो जल्द ही मौसम बदलने वाला है। एक से तीन मई के बीच आंधी के साथ हल्की बारिश हो सकती है।
विज्ञापन

जनपद में मौसम का पारा हाई है। जिसके कारण लोगों का घरों में रहना दूभर हो गया है। सूर्य की तीखी किरणों के साथ ही पुरवा हवाओं ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दिया है। पुरवा हवाओं के कारण गर्मी के बीच उमस भी काफी बढ़ गई है। पंखे की हवा भी शरीर को ठंडी नहीं दे पा रही है। जिसके कारण लोगों को कूलर का सहारा लेना पड़ रहा है। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए लोगों ने एसी चलाना बंद कर रखा है। ऐसे में कूलर भी बहुत कम लोग ही प्रयोग कर रहे हैं। क्योंकि लोगों को सर्दी, जुकाम और बुखार होने का डर सता रहा है। ऐसे में पुरवा हवाएं जहां शरीर पर लग रही हैं लोगों को राहत मिल रही है। लेकिन जहां हवा शरीर पर नहीं लग रही है वहां लोग पसीने से तर-बतर नजर आ रहे हैं। लेकिन जल्द ही मौसम में परिवर्तन होने वाला है। कृषि विज्ञान केंद्र कोटवा के मौसम विज्ञानी टीपी सिंह ने बताया कि एक से तीन मई के बीच बारिश के साथ आंधी आने की संभावना है जिसके कारण तापमान में गिरावट होगी। लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें