फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश का कहर, ढह गए 11 के घर

Mon, 26 Sep 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ
विज्ञापन
बार‌िश
विज्ञापन
जिले भर में कई घंटे शनिवार को हुई लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया। वहीं, 11 लोगों के कच्चे मकान भरभराकर ढह गए। मलवे में दबकर जहां लाखों रुपये का सामान नष्ट हो गया। वहीं चपेट में आने से आठ लोग घायल हो गए। घायल होने वालों में एक परिवार के सात सदस्य हैं। इनका स्थानीय डाक्टर के यहां इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन


अंबारी संवाददाता के अनुसार,  दीदारगंज थाना क्षेत्र के महुआरा गांव निवासी लालबहादुर गोतम, सतई, रामाधार, इसी थाने के मलगांव निवासी सुशील गोंड़, नजमा बानो, दुर्गा मिश्रा और फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के छन्नूपुर गांव निवासी दूधनाथ प्रजापति का कच्चा मकान शनिवार की रात ढह गया।

मिट्टी में दबकर लालबहादुर (50) उसकी पत्नी नरमी देवी (45), बेटा शुभम (15), अभिनव (10), बेटी सुमीत्रा (19), सावित्री (17), नंदनी (8) घायल हो गई। गांव के लोग किसी तरह से मिट्टी हटाकर इन्हें बाहर निकाले और इलाज के लिए स्थानीय डाक्टर के यहां भर्ती कराए।
विज्ञापन


घटना के समय परिवार के सदस्य कच्चे मकान में सोए हुए थे। अहरौला संवाददाता के अनुसार अहरौला थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव के गोसाई पूरा गांव निवासी नंदलाल गिरी, बिरजू गिरी और रामभजन गिरी का कच्चा मकान ढह गया। चोट लगने से नंदलाल गिरी (70) घायल हो गए। गांव वालों की मदद से नंदलाल को बाहर निकालकर सीएचसी अहरौला में भर्ती कराया गया। मालटारी संवाददाता के अनुसार, जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के जमीन मोहम्मदपुर गांव निवासी मधूबन का कच्चा मकान शनिवार की रात भरभराकर ढह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें