फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: बारिश और सर्द हवाओं ने बढ़ाई सर्दी, ठिठुरे लोग

विज्ञापन
21  कुंवर सिंह उद्यान में ठंड के बीच क्रिकेट खेलते युवक।  संवाद
विज्ञापन
आजमगढ़। सर्दी का सितम लगातार जारी है। इस बीच शाम के समय हुई बारिश ने मौसम को और ठंडा कर दिया। तापमान भी लगातार लुढ़क रहा है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 10 तो अधिकतम तापमान 20 रहा। सर्द हवाओं से बचने के लिए दिनभर लोग अलाव और रजाई का सहारा लेते रहे। बादलों में चमक के साथ तेज गरजना के बीच हुई बारिश के कारण सड़कों पर सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से मौसम का मिजाज बदला-बदला सा है। किसी दिन सूर्य देव के दर्शन नहीं होते तो किसी दिन दोपहर बाद कुछ पल के लिए सूर्यदेव के दर्शन होते हैं। शुक्रवार को भी ऐसा ही रहा। पूरे दिन बदल छाए रहे। धुंध का भी असर रहा। जिससे ठंड पड़ रही थी। ठंड से राहत पाने के लिए बच्चे, महिलाएं और युवा छतों एवं पार्कों में देखने को मिले। वहीं कुछ बच्चे पार्क में पहुंचकर खेलकूद करते नजर आए। इसके बाद शाम करीब पांच बजे से बादल गरजने चमकने लगे और बारिश होने लगी जिससे मौसम का मिजाज बदल गया। कुछ जगहों पर तेज बारिश से खेतों में नमी हो गई। अन्य दिनों की तुलना में शुक्रवार को ठंड भी थोड़ी ज्यादा रही। शाम होते ही कोहरा भी छाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें