फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रियों के लिए खुशखबरी: रेलवे चलाएगा मुंबई, आगरा और कोलकाता के लिए विशेष ट्रेनें, यहां देखें- शेड्यूल

Sat, 11 Apr 2026 10:57 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: गर्मी की छुट्टियों में रेल यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे स्पेशल ट्रेनों का संचालन करेगा। ट्रेन संख्या 09195/09196 प्रतापनगर-मऊ-प्रतापनगर ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचालन प्रतापनगर से 11 अप्रैल से शुरू होगा। 
विज्ञापन
train - फोटो : Adobe stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गर्मी में रेलवे की ओर से कई स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया गया है। पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि ट्रेन संख्या 05047/05048 बनारस-कोलकाता-बनारस ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन बनारस से 14, 21 एवं 28 अप्रैल को हर मंगलवार और 15, 22 एवं 29 अप्रैल को हर बुधवार को चलेगी।

विज्ञापन


इसमें 05047 बनारस-कोलकाता ट्रेन बनारस से सुबह 10:45 वजे प्रस्थान कर वाराणसी जंक्शन 11:00 बजे पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 09195/09196 प्रतापनगर-मऊ-प्रतापनगर ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचालन प्रतापनगर से 11 अप्रैल से शुरू होगा। 

25 जुलाई तक हर शनिवार को और मऊ से 12 अप्रैल से 26 जुलाई तक हर रविवार को किया जाएगा। इसमें प्रतापनगर से शाम 4:00 बजे चलकर वडोदरा, गोधरा, कोटा होते हुए दूसरे दिन गंगापुर सिटी पर रात 1:35 बजे पहुंचेगी। इसके अलावा ट्रेन संख्या 01073 लोकमान्य तिलक टर्मिनल से बनारस तक 6 मई से 15 जुलाई तक हर बुधवार और बृहस्पतिवार को चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें