फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: निजी अस्पतालों पर मारा छापा एक अस्पताल की ओटी सील

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबारी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एसीएमओं डॉ. आलेंद्र कुमार के नेतृत्व में शुक्रवार को निजी अस्पतालों पर छापा मारा। इस दौरान कमियां मिलने पर एक अस्पताल का ऑपरेशन थियेटर (ओटी) को सील कर दिया जबकि पांच अस्पतालों को नोटिस जारी कर एक सप्ताह के भीतर जवाब मांगा।
विज्ञापन

एसीएमओ ने बताया कि संजीवनी नर्सिंग होम गनवारा बाजार में एक महिला के ऑपरेशन के बाद गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया था। पीड़िता के पुत्र सत्येंद्र गिरी ने दो दिन पूर्व इसकी शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की थी। अस्पताल संचालिका को नोटिस दिया। इसके बाद टीम ने माहुल बाजार के सिटी हॉस्पिटल में ऑपरेशन कक्ष में गंभीर खामियां पाई गईं, जिसके चलते ओटी को तत्काल सील कर दिया गया।
अन्य अस्पतालों मेंं कमियां मिलने पर नोटिस जारी किया। इस संबंध में एसीएमओ डॉ. आलेंद्र कुमार ने बताया कि बिना पंजीकरण के संचालित अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी कीमत पर लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें