फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरिया चोरी की शिकायत पर छापेमारी, 25 कुंतल सरिया बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौला। निर्माणाधीन पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के प्रोजेक्ट मैनेजर ने शनिवार को निजामपुर गांव के पास बन रहे पुल के गोदाम से 12 टन सरिया समेत अन्य सामानों की चोरी होने की शिकायत अहरौला थाना के माहुल चौकी पर की थी। अहरौला पुलिस ने निजामपुर गांव में छापा मारकर प्रधान समेत कई लोगों के घरों से 25 क्विंटल सरिया बरामद किया। चार लोगों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन

लखनऊ से गाजीपुर तक जा रही पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे अहरौला क्षेत्र से भी गुजरी है। निजामपुर गांव के पास पुल का निर्माण हो रहा है। जिसके लिए सरिया समेत अन्य सामानों के रखने के लिए कार्यदायी संस्था ने गोदाम बना रखा है। इस गोदाम से 12 टन सरिया के साथ अन्य सामानों की चोरी हो गई। जिसकी शिकायत प्रोजेक्ट मैनेजर जेपी शर्मा ने पुलिस से किया। इस शिकायत पर पुलिस ने निजामपुर गांव में छापेमारी की कार्रवाई किया। घर-घर की गई छापेमारी में प्रधान समेत कई लोगों के घरों से पुलिस ने 25 कुंतल से अधिक सरिया बरामद कर लिया। वहीं प्रधान पति समेत चार को हिरासत में भी ले लिया है। पुलिस की कार्रवाई से गांव में हड़कंप मच गया था। कई परिवार घर छोड़ कर फरार हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें