15 महाराजा सुहेलदेव विवि में एंटी रैगिंग सप्ताह के समापन पर पोस्टर दिखाते हुए। संवाद
- फोटो : मेडिकल कॉलेज में उमड़ी मरीजों की भीड़।
आजमगढ़। महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय में राज्यपाल सचिवालय व विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत 12 से 18 अगस्त तक मनाए गए एंटी रैगिंग सप्ताह का समापन कुलपति सभागार में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता सहायक कुलसचिव डॉ. महेश कुमार श्रीवास्तव ने की। उन्होंने विद्यार्थियों को रैगिंग मुक्त वातावरण का आश्वासन दिया, कहा कि मानसिक, शारीरिक, आर्थिक अथवा मौखिक उत्पीड़न रोकने के लिए शिक्षक और छात्र मिलकर कार्य करें।
निर्णायक मंडल के सदस्य प्रो. प्रशांत कुमार राय ने रैगिंग को वर्तमान समय का गंभीर अपराध बताया। वहीं डॉ. सियाराम शुक्ल और डॉ. परमानंद पांडे ने रैगिंग विरोधी कानूनी प्रावधानों व विश्वविद्यालय की कार्यवाही की जानकारी दी। विधि-विभाग के छात्र अंकित गुप्ता ने सुप्रीम कोर्ट की जनहित याचिका और भारतीय दंड संहिता के प्रावधानों का उल्लेख किया।
कार्यक्रम में डिजिटल पोस्टर व शॉर्ट वीडियो प्रतियोगिताएं भी आयोजित हुई। इसमें भूगोल विभाग ने प्रथम, विजुअल आर्ट द्वितीय तथा गृह विज्ञान तृतीय स्थान प्राप्त किया। वीडियो प्रतियोगिता में पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग प्रथम रहा। इस अवसर पर विजुअल आर्ट विभाग द्वारा बनाए गए पोस्टरों का विमोचन भी किया गया। संचालन डॉ. ऋतंभरा ने किया और अंत में डॉ. अनुराग कुमार सिंह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।