फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: बीएलओ ड्यूटी लगाने से नाराज शिक्षकों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहनगर। मतदाता पुनरीक्षण सूची से जुड़ी बीएलओ ड्यूटी लगाने के विरोध में सोमवार को शिक्षकों ने तहसील पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद शिक्षकों ने उपजिलाधिकारी मेंहनगर प्रशांत कुमार को ज्ञापन सौंपकर ड्यूटी से मुक्त करने की मांग की।
विज्ञापन


शिक्षकों का कहना था कि सरकार शिक्षा को सशक्त बनाने के लिए अरबों रुपये खर्च रही है। वहीं, दूसरी ओर शिक्षकों को चुनाव संबंधी कार्यों में उलझाकर बच्चों की पढ़ाई प्रभावित की जा रही है। शिक्षकों ने सोमवार को ब्लॉक मुख्यालय पर आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम का बहिष्कार किया और धरना-प्रदर्शन के बाद ज्ञापन सौंपा। वार्ता के दौरान शिक्षकों ने स्पष्ट कहा कि उन्हें तत्काल बीएलओ ड्यूटी से मुक्त किया जाए, ताकि नौनिहालों की शिक्षा बाधित न हो। प्रदर्शन में शिक्षक प्रेम नारायण सिंह, वकील मौर्य, राम नगीना सिंह आदि शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें