फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: जनता के मन में सवाल, महाकुंभ में क्यों नहीं आए राहुल-प्रियंका

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र ने रविवार को प्रेसवार्ता की। इस दौरान उन्होंने महाकुंभ की सफलता पर सरकार की सराहना की। साथ ही विपक्ष पर निशाना साधा।
विज्ञापन

कहा कि इतने बड़े आयोजन में 66 करोड़ से अधिक लोगों ने स्नान किया। लेकिन राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के नहीं जाने पर लोग के मन में सवाल उठ रहे हैं कि जब चुनाव आता है तो मंदिर जाते हैं और धार्मिक कार्य करते हैं। लेकिन महाकुंभ में क्यों नहीं गए।
पूर्व राज्यपाल रविवार को भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य अखिलेश मिश्रा गुड्डू के जाफरपुर मुंडा स्थित आवास पर आयोजित प्रेसवार्ता में बोल रहे थे। कहा कि विपक्षी दल के मित्र भी मानते हैं कि महाकुंभ में प्रबंधन अच्छा था, लेकिन राजनीतिक वजह से वह विरोध कर रहे हैं जो सही नहीं है। उन्होंने कहा कि महाकुंभ में हुए हादसे पर विपक्ष कह रहा है कि हजारों लोगों की मौत हुई, लेकिन ऐसा होता तो करोड़ों की संख्या में श्रद्धालु स्नान करने क्यों आते? इस बार महाकुंभ में हादसे के बाद जिस तरह से सरकार ने तुरंत नियंत्रित कर लिया यह प्रशंसनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें