फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: शैक्षिक समीक्षा बैठक में पठन-पाठन की परखी गई गुणवत्ता

विज्ञापन
संकुल स्तरीय तीन दिवसीय  प्र​शिक्षण वर्ग के तीसरे दिन दीप प्रज्ज्वलित करते अति​​थिगण। स्रोत-आयो
विज्ञापन
अंबारी। शिक्षा क्षेत्र फूलपुर की न्याय पंचायत गद्दोपुर की शैक्षिक समीक्षा बैठक सोमवार को कंपोजिट विद्यालय सिंगारपुर में खंड शिक्षा अधिकारी राजीव कुमार यादव के देखरेख में हुई। बैठक में विद्यालयों में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों और पठन-पाठन की गुणवत्ता की समीक्षा की गई।
विज्ञापन

प्रधानाध्यापकों, सहायक अध्यापकों, शिक्षामित्रों और अनुदेशकों द्वारा शिक्षक डायरी, निपुण तालिका, आकलन ट्रैकर, कक्षा चार व पांच की आकलन पंजिका, कैच-अप कार्यक्रम तथा प्रगति पत्र तैयार करने की स्थिति की जांच की गई। कक्षा एक से पांच तक भाषा और गणित की कार्यपुस्तिकाओं का भौतिक सत्यापन किया गया, जबकि कक्षा छह से आठ तक हिंदी, गणित, विज्ञान, अंग्रेजी एवं सामाजिक विज्ञान के नोट्स और प्रश्न बैंक तैयार कराने की प्रगति भी परखी गई। बैठक में अंग्रेजी शिक्षण में कर्सिव राइटिंग के प्रयोग, उच्च प्राथमिक कक्षाओं में प्रयोगात्मक कार्यों के अभिलेखीकरण, इको क्लब ‘मिशन लाइफ’ के तहत गतिविधियों के दस्तावेजीकरण तथा अभिभावक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) के नियमित आयोजन पर भी चर्चा हुई। अकादमिक संदर्भदाता योगेश मिश्र, नवीन कुमार यादव, सैयद जुल्फिकार अली रिजवी, विकास मिश्र, नोडल संकुल शिक्षक एवं कंपोजिट विद्यालय सिंगारपुर के प्रधानाध्यापक सुभाष चंद्र यादव सहित क्षेत्र के शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें