फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़-जौनपुर मार्ग चौड़ीकरण में पीडब्ल्यूडी ने फिर शुरू किया सीमांकन, लोगों में आक्रोश

विज्ञापन
रानी की सराय में सिमांकन करते कर्मचारी। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़ जिले के रानी की सराय कस्बे में पीडब्ल्यूडी की ओर से एक बार फिर अतिक्रमण हटाने के लिए सीमांकन करने से हड़कंप मचा है। आजमगढ़-जौनपुर मार्ग का चौड़ीकरण किया जा रहा है। कस्बेवासियों में कई बार हुए सीमांकन को लेकर विभाग के प्रति आक्रोश भी पनप रहा है।
विज्ञापन

रानी की सराय कस्बे से होकर आजमगढ़-जौनपुर मार्ग का चौड़ीकरण किया जा रहा है। रुदरी से स्टेशन मोड़ तक कार्य शेष है। रुदरी मोड़ से काशीदास मंदिर तक दक्षिण पटरी पर लगभग 300 मीटर तक नाली का निर्माण हो चुका है। विभाग ने सड़क खोदकर गिट्टी डाल दी है। कहीं-कहीं सड़क के किनारे गड्डा खोद कर छोड़ दिया गया है। चौड़ीकरण के प्रस्ताव के बाद लगभग चार बार सीमांकन हो चुका है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कभी जेई कहते है कि भवन अतिक्रमण की जद में है तो कभी कहते हैं भवन नहीं टूटेगा। इससे स्थानीय लोगों में आक्रोश है। नाली के निर्माण के बाद भवन मालिक अपने मकान को दुरुस्त भी कर चुके हैं। मंगलवार को कस्बे में पुन: सीमांकन होने पर हड़कंप की स्थिति रही। जेई बीबी सिंह ने कहा कि सरकारी जमीन से अतिक्रमण तो हटाया ही जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें