फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में खुलेगा पूर्वांचल का पहला पैरा मेडिकल कालेज

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। राज्य सरकार ने जिले में पैरा मेडिकल कॉलेज बनाने का प्रस्ताव मांगा है। शासन से मंजूरी मिलने पर यह पूर्वांचल का पहला पैरामेडिकल कालेज होगा। हालांकि इसके लिए 2016 में सपा शासन में सक्रियता से कार्य शुरू हुआ था और मेडिकल कालेज चक्रपानपुर के पास करीब 20 एकड़ भूमि चयनित की गई थी। राजकीय निर्माण निगम ने इसके निर्माण के लिए डीपीआर तैयार कर शासन को भेज दिया था, लेकिन मंजूरी नहीं मिल पाई। इसके बाद यह परियोजना ठंडे बस्ते में चली गई थी।
विज्ञापन

मुलायम सिंह यादव के मुख्यमंत्रित्व काल में जनपद में आजमगढ़ मेडिकल कालेज की स्थापना की कवायद शुरू की गई थी। निर्माण भी उन्हीं के समय शुरू हो गया था। हालांकि यह ठीक तरीके से अखिलेश यादव की सरकार में शुरू हुआ। राजकीय मेडिकल कालेज के निर्माण के समय यहां पर पैरामेडिकल कालेज की स्थापना की कवायद शुरू की गई थी। इसके लिए किसानों की 20 एकड़ जमीन भी सुरक्षित की गई थी। चयनित कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम की ओर से इसके लिए डीपीआर तैयार कर अक्तूबर 2016 में शासन को भेजी गई थी। उस समय इसके निर्माण के लिए 283.17 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। लेकिन यह प्रस्ताव कागजों में ही दबकर रह गया।
दिसंबर 2020 में प्रदेश के विधायी एवं न्याय मंत्री बृजेश पाठक ने चिकित्सा शिक्षा मंत्री को पत्र भेज कर पैरा मेडिकल कालेज का निर्माण जल्द शुरू करने की बात कही थी। इस पर चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना ने अपर मुख्य सचिव को निर्देशित किया था। भाजपा जिलाध्यक्ष सदर ध्रुव सिंह ने भी दिसंबर में मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंप कर पूर्वांचल के पहले पैरा मेडिकल कालेज के लिए दोबारा प्रस्ताव मांगने और निर्माण शुरू कराने की गुहार लगाई थी। इस पर मेडिकल कालेज के प्रिंसिपल डॉ. आरपी शर्मा से दोबारा प्रस्ताव मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें