फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1187 टीमें घर-घर जाकर पिलाएंगी ‘दो बूंद जिंदगी की’

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जनपद में 19 जनवरी से पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा जो 24 जनवरी तक चलेगा। इस चरण के लिए भी जन्म से पांच वर्ष तक के 6.69 लाख संभावित बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। लक्षित घरों की संख्या 6.85 लाख है।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी व एसीएमओ डॉ. संजय कुमार ने बताया कि इस चरण के लिए जिले भर में 2,402 बूथ बनाए गए हैं। इसके माध्यम से 19 जनवरी को बूथ स्तर पर पोलियो अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत 1187 टीमें लनाई गई हैं। 2528 टीमें और 31 मोबाइल टीमें हैं, जो 20 से 24 जनवरी तक घर-घर जाकर और दूरदराज के इलाकों में बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का काम करेंगी। 46 ट्रांजिट टीमें चौराहों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और अन्य घुमंतू स्थलों पर पोलियो की दवा पिलाएंगी। एक अन्य बी टीम 27 जनवरी को भी पोलियो की खुराक पिलाएगी। 374 सुपरवाइजर को लगाया गया है। इस अभियान में एएनएम, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता इसमें सहयोग करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें