फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में ओवरहेड टैंक से कूदकर जनसेवा केंद्र संचालक ने की आत्महत्या, बीमारी से था मानसिक अवसाद ग्रस्त

Thu, 11 Mar 2021 09:53 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
fansi - फोटो : Social Media
विज्ञापन

आजमगढ़ जिले के मेंहनगर कस्बे के लखरांव पोखरे के पास गुरुवार को एक युवक ओवरहेड टैंक पर चढ़कर कूद गया। जानकारी मिलते ही परिजन उसे अस्पताल के गए जहां डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।   

विज्ञापन


मेंहनगर कस्बे के संतकबीर नगर वार्ड निवासी 32 वर्षीय अमित मौर्या बीटेक करने के बाद जनसेवा केंद्र चलाता था। उसकी पत्नी बलिया जिले में महिला आरक्षी के पद पर तैनात है। गुरुवार को लगभग तीन बजे वह लखराव पोखरे के पास ओवरहेड टैंक पर चढ़कर कूद गया। जानकारी होते ही परिजन आनन-फानन में उसे एक निजी अस्पताल में लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अमित दो भाइयों में छोटा था। बीटेक करने के बाद अमित प्राईवेट नौकरी कर रहा था और हाल के दिनों में तबीयत खराब होने से वापस आ गया था। पिता ने जनसेवा केंद्र खुलवा दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। परिजनों द्वारा पुलिस को सूचना दिए बिना अंतिम संस्कार कर दिए जाने की चर्चा है। थाना प्रभारी सुनील चंद्र तिवारी ने बताया कि मामले की कोई जानकारी पुलिस को नहीं दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें