फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजेदारों को इफ्तार कराना सवाब का काम: अम्बिका चौधरी

विज्ञापन
रोजा इफ्तार पार्टी में अंबिका चौधरी के साथ इफ्तार पार्टी करते लोग
विज्ञापन
सगड़ी। तहसील के केशवपुर अंजान शहीद स्थित एक विद्यालय परिसर में बृहस्पतिवार की देर शाम इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। पार्टी में गंगा-जमुनी तहजीब की जीवंत झलक देखने को मिली। इस कार्यक्रम में हिन्दू और मुस्लिम समुदाय के लोग एक ही टेबल पर बैठकर रोजा खोले और एक-दूसरे को बधाई दी।
विज्ञापन

इफ्तार में मीठा, विभिन्न प्रकार के फल, शर्बत, रोटी, पुलाव और छोले सहित कई व्यंजन परोसे गए। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री अम्बिका चौधरी ने कहा कि रोजेदारों को इफ्तार कराना सवाब का कार्य है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में एकता और भाईचारा बढ़ता है और गंगा-जमुनी तहजीब मजबूत होती है।
ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि एवं भाजपा नेता मनीष कुमार मिश्रा ‘पिंटू’ ने कहा कि रमजान और नवरात्र के एक साथ पड़ने के मौके पर सभी को मिलजुल कर त्योहार मनाना चाहिए, जिससे समाज में शांति बनी रहे और किसी प्रकार का विवाद न हो।
विज्ञापन

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव, विधायक नफीस अहमद, सगड़ी विधायक एचएन. सिंह पटेल, भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अरविंद जायसवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह, मिर्जा आरिफ बेग आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें