फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: 66 करोड़ लोगों को महाकुंभ स्नान कराना सुरक्षित घर पहुंचाना कोई खिलवाड़ नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
अतरौलिया। निरीक्षण भवन में पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने बृहस्पतिवार को अधिकारियों व पदाधिकारी संग समीक्षा बैठक की। उन्होंने सपा पर तंज कसते हुए कहा कि महाकुंभ के सफल आयोजन पर देश के प्रधानमंत्री व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को धन्यवाद देता हूं। दोनों लोगों के कुशल नेतृत्व में व तैयारी के साथ सकुशल महाकुंभ को सफल कराना पूरी दुनिया में इतना बड़ा कार्य पहली बार हुआ है। 66 करोड़ लोगों को स्नान करा देना और उनको सुरक्षित अपने घर पहुंचा देना, यह भूमिका निभाना कोई खिलवाड़ नहीं।
विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि सवाल उठाना विपक्ष का कार्य है, अगर अर्थशास्त्री होते तो यह बात नहीं करते। आज अयोध्या, वाराणसी व प्रयागराज को ले लीजिए, यहां लाखों लोगों को रोजगार मिला है। सभी वर्ग के लोगों को कुछ न कुछ मिला है। विपक्ष को इस पर ध्यान नहीं है। सपा के रावण वाले बयान पर तंज करते हुए कहा कि रावण को क्यों बदनाम कर रहे हैं वह अपने अंदर देखें, मानव के भेष में भी मानव का हक लूट रहे है। 27 प्रतिशत आरक्षण किसी को दिए क्या...यह खुद लुटेरे हैं। मुसलमान का वोट लेकर उन्हें झुनझुना पकड़ा दिए। कहा कि मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है। सफाई कर्मियों के एक लाख आठ हजार सेवा नियमावली प्रमोशन पर बोले की इसके लिए आयोग से पांच सदस्यीय टीम गठित हुई है एक माह में रिपोर्ट तैयार हो जाएगी। संजय निषाद पर लगे आरोप के सवाल पर कहा कि संजय निषाद बड़े भाई हैं। इतिहास गवाह है कि हमेशा फलदार वृक्ष पर ही लोग पत्थर मारते हैं उसी से उम्मीद करते हैं। इस मौके पर अधिकारी व पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें