फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता सूची में गड़बड़ी के विरोध में प्रदर्शन

Tue, 18 Aug 2015 12:25 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। मतदाता सूची में गड़बड़ी के विरोध में सोमवार को बिलरियागंज ब्लाक के ग्राम पंचायत मानपुर के ग्रामीणों ने विकास भवन के बाहर प्रदर्शन किया। मुख्य विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंप मतदाता सूची को दुरुस्त कराने के साथ दोषियों के विरुद्घ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

 प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत में बीएलओ द्वारा जो मतदाता पुनरीक्षण का कार्य किया गया था, उसमें जो मतदाता गांव में निवास कर रहे हैं, उनका नाम मतदाता सूची से निकाल दिया गया है। जो बाहर रह रहे हैं, उसे नहीं निकाला गया है। इसी प्रकार जिनका नाम जोड़ना चाहिए था, उनका नाम नहीं जोड़ा गया। बीएलओ ने मनमाने ढंग से पुनरीक्षण का कार्य किया। इससे ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से उक्त बीएलओ को हटाने के साथ सक्षम अधिकारी से पुन: सर्वे कराकर मतदाता सूची को सही कराने की मांग की। चेतावनी दी कि यदि मांग पूरी नहीं हुई तो वे पुन: आंदोलन को बाध्य होंगे। ग्रामीणों ने मुख्य विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंप मामले से अवगत कराया। इस पर सीडीओ ने एसडीएम सगड़ी को पूरे मामले की जांच करने का आदेश दिया। इस पर ग्रामीण शांत हुए। प्रदर्शन के दौरान अमित पांडेय, रौनक, आशीष, शिवम, हिंमाशु, विकास, अमन, सहाजन, हरेंद्र, वंदना, रोशन, शिवमूरत, प्रमोद कुमार, चंदन, संत विजय पांडेय, राहुल, रमेश, निर्मला, राहुल, समझू, सुरेंद्र नाथ पाठक आदि ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें