फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिरासत के विरोध में प्रदर्शन

Thu, 03 Nov 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ
विज्ञापन
हिरासत के विरोध में प्रदर्शन
विज्ञापन
वन रैंक-वन पेंशन को लेकर सेवानिवृत्त जवान रामकिशन ग्रेवाल की आत्महत्या के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को हिरासत में लिए जाने के विरोध में गुरुवार को कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने जुलूस निकाल राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी सदर को सौंपा। आप कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय के परिसर में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


कांग्रेस के जिलाध्यक्ष हवलदार सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय से जुलूस निकाला। इस दौरान कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए उपजिलाधिकारी सदर के कार्यालय पहुंचे। जिलाध्यक्ष हवलदार सिंह ने राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर केंद्र सरकार की निंदा की।

मौके पर पूर्व ब्लाक प्रमुख यदुनाथ यादव, त्रिभुवन दूबे, बेलाल अहमद, सत्यप्रकाश मिश्रा, मुन्नू यादव, डा. सुधाकर, रामगनेश प्रजापति, विमला राय, सुनील सिंह, जावेद मंदे, जयनरायन चौहान, प्रमोद सिंह मौजूद थे। उधर, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को हिरासत में लिए जाने के विरोध में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


साथ ही सेवानिवृत्त फौजी के परिजनों की गिरफ्तारी तथा उन्हें अपमानित करने की घटना को शर्मनाक करार दिया। जिला संयोजक राजेश यादव एडवोकेट सड़क से लेकर संसद तक विरोध किया जाएगा। इस मौके पर नगर अध्यक्ष तेज बहादुर यादव, तनवीर रिजवी, रमेश पांडेय, नेहाल हाशिम, इसरार अहमद, प्रशांत गौतम, आरिफ खान, रोहित आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें