फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: रोड नही तो वोट नहीं के नारे के साथ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लाॅक क्षेत्र के सरायपोही के ग्रामीणों ने गांव की सड़क के बदहाल अवस्था को लेकर शुक्रवार को मुख्य मार्ग पर प्रदर्शन किया। इस दौरान गांव के बाहर रोड नहीं तो वोट नहीं का बैनर लगाकर जल्द सड़क के निर्माण कार्य शुरू करने की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

शुक्रवार को सरायपेाही गांव में ग्रामीणों गांव की वर्षाें से बदहाल सड़क के निर्माण को लेकर बैठक की। निर्णय लिया कि इस बार उनके गांव की सड़क नहीं बनी तो वे आगामी लोकसभा क्षेत्र में मतदान का बहिष्कार करेंगे। गांव के लोगों का कहना था कि कई वर्षाें से सड़क बदहाल है। कई बार इस संबंध में उच्चाधिकारियों को बताया गया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। सड़क का निर्माण क्यों नहीं हो रहा है। कोई उत्तर देने को तैयार नही हैं। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है। गांव में सड़क की बदहाली से लोगों को आवागमन में काफी दुश्वारियां झेलनी पड़ रही है। कोई ग्रामीण अगर बीमार हो जाए तो अस्पताल ले जाना काफी मुश्किल हो जाता है। कई बार तो हादसे भी हो गए हैं। सड़क नहीं होने से खासी दिक्कत हो रही है। आर्थिक गतिविधियां भी पूरी तरह से ठप ही हैं। उन्होंने जल्द सड़क बनाने की मांग की है। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीण बृजेंद्र पांडे, गिरीश चंद्र, संतोष पांडे, कौस्तुबानंद, नवीन पांडे, ललिता प्रसाद, महेश चंद्र आदि मौजूद रहे। बताते चलें कि सराय पोही गांव की आबादी 2500 के लगभग है। इसमें ब्राह्मण, यादव, गौंड, ठाकुर, हरिजन, मुस्लिम निवास करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें