फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क निर्माण की मांग को लेकर किया विरोध-प्रदर्शन

विज्ञापन
निजामाबाद के फराहाबाद में देवस्थल डीह स्थल तक जाने के लिए मार्ग निर्माण की मांग करते लोग। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। निजामाबाद बाइपास तिराहे पर पुल चुंगी के पास हिंदू आस्था का एक बड़ा केंद्र डीह बाबा स्थल है। यहां आने-जाने के लिए मार्ग नहीं है। इस मार्ग को बनवाने के लिए शुक्रवार को ग्रामीणों ने विरोध-प्रदर्शन किया। साथ ही सड़क बनाने की मांग की। मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

पास के गांव फराहाबाद मोहल्ला व ग्रामीण क्षेत्र के लोगों का कहना है कि यहां पर सैकड़ों लोगों का आना-जाना लगा रहता है। शादी-विवाह होने के बाद यहां लोग कढ़ाई चढ़ाने के लिए आते हैं। रास्ता न होने की वजह से लोगों को आने में काफी परेशानी होती है। सबसे अधिक परेशानी महिलाओं व बुजुर्गों को होती है। कई बार तो वह गिरकर चोटिल भी हो जाते हैं। इस मार्ग को बनाने के लिए कई बार मांग की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे क्षुब्ध ग्रामीणों ने शुक्रवार को विरोध-प्रदर्शन किया। मार्ग बनाने के लिए मांग की। साथ ही मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। फराहाबाद मोहल्ला निवासी लोगों ने कहा कि प्रशासन इसे गंभीरता से लेते हुए जांच कराए और मार्ग का निर्माण कराए। जिससे देव स्थल पर जाने के लिए पूजा करने के लिए कठिनाइयों का सामना न करना पड़े। गांव वालों ने सामूहिक रूप से उप जिलाधिकारी निजामाबाद राजीव रतन सिंह से जांच करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें