फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय महासचिव की गिरफ्तारी के विरोध में सीएम का फूंका पुतला

विज्ञापन
सोनभद्र में प्रियंका गांधी के गिरफ्तारी के विरोध में कलेक्ट्रेट चौराहे पर प्रदेश सरकार का पुतला - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी को सोनभद्र में जघन्य नरसंहार के पीड़ित परिवारों से मिलने जाने के दौरान गिरफ्तार किए जाने की सूचना पाकर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री और प्रदेश कांग्रेस के सदस्य आशुतोष द्विवेदी के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने कलेक्ट्रेट चौराहे पर उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री आदित्ययोगी नाथ का पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी शांतिपूर्ण तरीके से सोनभद्र के पीड़ित परिवार से मिलने जा रही थी। लेकिन प्रदेश की सरकार नहीं चाहती कि विपक्ष कोई नुमाईदा वहां पहुंच सके। सरकार को यह डर है कि प्रियंका के वहां पहुंचने पर सरकार की अपराधियों से मिली भगत की पोल खुल जाएगी। कांग्रेसजनों ने चेतावनी दी कि जल्द से जल्द प्रियंका गांधी को रिहा नहीं किया गया तो कांग्रेसजन जेल भरो आंदोलन शुरु करने के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर पीसीसी सदस्य मुन्नू यादव, नजम सईद, प्रदीप यादव, मुन्नू मौर्य, श्यामनरायण यादव, बेलाल अहमद, पूर्णमासी प्रजापति अभिषेक राय, दिनेश यादव, प्रमोद यादव सहित अनेक कांगे्रसजन उपस्थित रहे।
विज्ञापन

इसी क्रम में कांग्रेस विधि विभाग के मंडलीय अध्यक्ष तेज बहादुर यादव के आवास पर श्यामदेव यादव की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमे सोनभद्र में हुए जघन्य नरसंहार की घोर निंदा की गई। वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार की कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। पूरे प्रदेश में जंगल राज हो गया है। बैठक में 23 जुलाई को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को दिए जाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें