फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: व्यापारी को गोली मारने के विरोध में प्रदर्शन, दुकानें बंद रखीं

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय थाना क्षेत्र में कप्तानगंज बाजार में बुधवार की रात एक मिठाई की दुकान पर रहने वाले एक युवक को मनबढ़ ने गोली मार दी। घटना में लड़के के दाहिने हाथ की कलाई जख्मी हो गई।
विज्ञापन

इस घटना से क्षुब्ध बाजार के व्यापारियों ने सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को दुकानें बंद कर विरोध जताया। साथ ही चक्का जाम करने का भी प्रयास किया, लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को काबू में कर लिया। पूरे दिन बाजार में पुलिस बल की तैनाती रही।
कस्बा निवासी शुभम गुप्ता (18) की अहरौला रोड पर श्री स्वीट्स एंड केक पैलेस के नाम से दुकान है। बुधवार की शाम करीब 7:30 बजे दुकान बंद करने के दौरान एक युवक बर्फी लेने आया।
विज्ञापन

दोबारा फिर युवक बर्फी लेने आया तो उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगीं। इसी दौरान युवक ने रिवाल्वर निकाल कर फायर कर दिया। गोली शुभम गुप्ता के दाहिने हाथ की कलाई में लगी।
कस्बे के अन्य लोगों ने दौड़ा कर मेहमानी गली में पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। पकड़ा गया युवक विशाल चौबे भाऊपुर रानीसराय का निवासी है। पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। दो अन्य युवक पल्सर बाइक से फरार हो गए।
इस घटना के विरोध में नाराज दुकानदारों ने दुकानें दोपहर तक बंद कर विरोध जताया। इस संबंध में थानाध्यक्ष विवेक पांडेय ने बताया कि जमीनी विवाद के चलते घटना को अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें