फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरईपुर विद्युत केंद्र के चालू न होने पर प्रदर्शन, की नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबारी। बरईपुर विद्युत उपकेंद्र से आपूर्ति बहाल करने के लिए ग्रामीणों ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि तीन साल पहले इसका लोकार्पण हो गया लेकिन आज तक इसे चालू नहीं किया जा सका है। यदि एक सप्ताह में यहां से आपूर्ति शुरू नहीं होती तो वे चक्का जाम करेंगे।
विज्ञापन

बरईपुर में 22 अगस्त 2015 में विधायक आदिल शेख ने विद्युत उपकेंद्र का शिलान्यास किया था और 367 लाख रुपये की लागत से 2017 में यह बन कर तैयार हो गया। तत्कालीन सांसद नीलम सोनकर एवं फूलपुर विधायक अरुण कांत यादव ने वर्ष 2019 में इसका लोकार्पण भी कर दिया। इसके बावजूद इस विद्युत उपकेंद्र से एक भी दिन बिजली आपूर्ति नहीं हुई। ग्रामीणों ने कही बार शिकायत की लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इससे नाराज क्षेत्रीय नागरिकों ने शुक्रवार को उपकेंद्र पर प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि यदि दस जुलाई तक विद्युत उपकेंद्र बरईपुर से विद्युत आपूर्ति शुरू नहीं की गई तो चक्का जाम किया जाएगा। उन्होंने मुख्यमंत्री, उपजिलाधिकारी फूलपुर, जिलाधिकारी सहित विद्युत विभाग के अधिकारियों को शिकायती पत्र भेजा। बरईपुर के प्रधान रईस अहमद, राजकुमार यादव, मो. सलीम, अमरनाथ, राकेश राजभर, बबलू चौहान, संदीप कुमार, संतोष भारती, आनंद चौहान, सुनील कुमार, दीपक, दिलीप आदि शामिल थे। फूलपुर के अधिशासी अधिकारी शिवा जी सिंह का कहना है कि इलाके में बेहतर विद्युत आपूर्ति के लिए उपकेंद्र का निर्माण कराया गया है। अभी कुछ काम बाकी है। इसकी सूचना प्रबंधन को दी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें