फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुआवजा न मिलने के विरोध में प्रदर्शन, पुलिस ने थाने पर बैठाया

विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज। एनएच 233 में कप्तानगंज के लोगों की जमीन गई है। जमीन का मुआवजा दिए बगैर ही कार्यदायी संस्था ने उनके मकानों को ढहा दिया। लोगों ने इसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया तो पुलिस ने उन्हें थाने में बिठा लिया। वहीं ठेकेदार पर लोगों को शिकायत करने पर धमकी देने का आरोप है।
विज्ञापन

मंगलवार को सड़क निर्माण का काम शुरू हो ही रहा था तभी चक नंबर 291, 292 का मुआवजा न मिलने पर सिजोर यादव, चंद्रदेव यादव, राजदेव,रामधारी, चंद्रजीत, मौशिल्या, बरसाती आदि ने विरोध करना शुरू दिया। जानकारी पर पुलिस पहुंची और काम रोक दिया गया। फिर ठेकेदार गांव में पहुंचा और लोगों को धमकी देने लगा। इस पर लोग दोबारा शिकायत करने के लिए थाने पहुंचे जहां पुलिस ने उन्हें बिठा लिया। वहीं रात लगभग रात 10 बजे आधा दर्जन पुलिस पीड़ितों के घर पहुंची। आरोप है कि पुलिस ने घर के सामानों को क्षतिग्रस्त कर दिया, खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए। लोगों ने इसकी जानकारी एसपी को भी दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस का कहना है कि लोगों का एकाउंट बंद है तो खाते में पैसा कहां से आएगा सरकारी कार्य में बाधा डालने के जुर्म में सभी पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाएगा। वहीं ग्रामीणों ने डीएम का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें