Azamgarh News: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में यह सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। समाजवादी पार्टी के विधायक रमाकांत यादव की 26 करोड़ की जमीन को कुर्क कर दिया गया। इस दाैरान भारी संख्या में पुलिस तैनात रही।
Crime in Azamgarh: आजमगढ़ के फूलपुर तहसील के बसही अशरफपुर में पूर्व सांसद एवं सपा विधायक रमाकांत यादव के परिवार और रिश्तदारों के नाम से 53 बीघा जमीन को जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक और तहसीलदार के नेतृत्व में कुर्क किया गया। 53 बीघा की जमीन की कुल कीमत 26 करोड़ आंकी गई है। कुर्की के दौरान लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन
जिला मजिस्ट्रेट रविंद्र कुमार के आदेश पर फूलपुर तहसील के बसही अशरफपुर गांव में एसपी ग्रामीण चिराग जैन एवं तहसीलदार कमल कुमार सिंह के नेतृत्व में कुर्की की कार्रवाई की गयी है।
एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि पूर्व सांसद एवं फूलपुर पवई के सपा विधायक रमाकांत यादव के परिवार के नाम से बसही अशरफपुर में आपराधिक गतिविधियों से अर्जित की गई 53 बीघा जमीन को कुर्क किया गया है। जिसकी कीमत 26 करोड़ आंकी गई है।
विज्ञापन
छह गाटों की जमीन की कुर्की के दौरान डुगडुगी पिटवाई गई। डुगडुगी की आवाज सुनकर आसपास के लोग जुट गए। कुर्की में फूलपुर, पवई, अतरौलिया और अहरौला की पुलिस मौजूद रही। इस अवसर पर नायब तहसीलदार राजाराम, कोतवाल सच्चिदानंद, थानाध्यक्ष प्रदीप मिश्रा, अमित मिश्रा, सुधीर सिंह, सोनू गिरी, नागेंद्र तिवारी, गजेंद्र सिंह, शैलेश यादव आदि लोग रहे।