फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकायेदारों की जब्त होगी संपत्ति, कवायद में जुटा महकमा

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। निजीकरण के विरोध में दो दिवसीय हड़ताल के बाद काम पर लौटे बिजली कर्मियों ने बकाया वसूली की कवायद में जोरशोर से जुट गए है। ताबड़तोड़ चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है तो वहीं चोरी से बिजली उपभोग करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया जा रहा है। इतना ही नहीं अब तो बकाया न जमा करने वाले उपभोक्ताओं की संपत्ति भी जब्त करने की रणनीति विभाग ने बनायी है। जिसकी कवायद में भी विभाग जुट गया है।
विज्ञापन

लगातार घाटे में चलने के कारण सरकार पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण की योजना बना लिया था। जिसके खिलाफ कर्मचारी हड़ताल पर चले गए थे। दो दिनों तक बिजली कर्मचारियों की निजीकरण के विरोध में हड़ताल चली। बाद में सरकार व कर्मचारियों के बीच इस शर्त पर समझौता हुआ कि कर्मचारी घाटे में चल रहे निगम को बकाया वसूली कर घाटे से उबारने का काम करेंगे। कर्मचारियों ने भी हड़ताल समाप्त होने के बाद जोरशोर से इस कवायद में जुट गए है। लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। बकाया वसूली को लेकर कैंप आयोजित किया जा रहा है। जो चोरी से बिजली का उपभोग करते पकड़ा जा रहा है। उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया जा रहा है तो बड़े बकायेदारों की बत्ती गुल की जा रही है। बिजली विभाग के कर्मचारियों की कवायद से उपभोक्ताओ में हड़कंप की स्थिति है। वहीं अब लाउडस्पीकर के माध्यम से विभाग यह ऐलान भी करा रहा है कि बकाया न जमा करने वाले उपभोक्ताओं की संपत्ति जब्त की जाएगी। इसके तहत बिजली विभाग बकायेदार उपभोक्ता के चल-अचल संपत्ति को जब्त करेगा। इतना ही नहीं जरूरत पड़ने पर परिसर को सील कर निलामी की कार्रवाई भी विभाग करेगा। बिजली विभाग के इस एनाउंसमेंट से उपभोक्तओं के कान खड़े हो गए है और हड़कंप सा मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें