फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: शब्दों के जादूगर प्रो.अखिलेश चंद्र को किया गया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
सगड़ी। श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी के शिक्षा संकाय के प्रो. अखिलेश चंद्र को साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए ‘मानस शब्द शिल्पी सम्मान-2026’ से सम्मानित किया गया। काशी हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी के भोजपुरी अध्ययन केंद्र और मानस पत्रिका वाराणसी के संयुक्त तत्वावधान में 12 सितंबर को राहुल सभागार, भोजपुरी अध्ययन केंद्र में आयोजित सम्मान समारोह एवं कला महोत्सव में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।
विज्ञापन

प्रो. अखिलेश चंद्र कथाकार, कवि, समीक्षक और गीतकार के साथ ‘ अखिल गीत शोध दृष्टि ’ अंतरराष्ट्रीय शोध अर्द्धवार्षिक पीयर रिव्यूड जर्नल के प्रधान संपादक हैं। वह पिछले 26 वर्षों से साहित्य सृजन के माध्यम से आजमगढ़ की साहित्यिक पहचान को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूत कर रहे हैं। उनकी प्रकाशित पुस्तकों में पर्यावरण दशा और दिशा, उच्च शिक्षा दशा और दिशा, सहचर मन, पर्यावरण शिक्षा, बर्न आउट एंड पर्सनैलिटी फैक्टर, राष्ट्रीय शिक्षा नीति, अनकही और रेहन पर खेत प्रमुख हैं। उनके प्रधान संपादन में प्रकाशित ‘अखिल गीत शोध दृष्टि’ के अब तक 26 अंक प्रकाशित हो चुके हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें