फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्याओं के निस्तारण को दी जाएगी वरीयता

विज्ञापन
नवागत मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। नवागत कमिश्नर विजय विश्वास पन्त ने शनिवार को मंडल मुख्यालय पर कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इससे पूर्व वो सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, मिशन निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन व अधिशासी निदेशक सिफ्सा के पद पर कार्यरत थे। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकताओं के साथ ही आम लोगों की समस्याओं का निराकरण उनती प्राथमिकता रहेगी।
विज्ञापन

वर्ष 2004 बैच के आईएएस अधिकारी विजय विशावस पन्त मूल रूप से जनपद नैनीताल (उत्तराखंड) के रहने वाले हैं। पूर्व में जनपद महोबा, सोनभद्र, मैनपुरी, कानपुर नगर के जिलाधिकारी के पद पर भी तैनात रह चुके हैं। इसके अतिरिक्त मुख्य विकास अधिकारी सहित कई अन्य महत्वपूर्ण पदों भी कार्यरत रहे हैं। कमिश्नर ने सर्किट हाउस पहुंच कर प्रभारी मंडलायुक्त एवं जिलाधिकारी आजमगढ़ राजेश कुमार से कार्यभार ग्रहण किया। कमिश्मर ने कार्यालय का निरीक्षण किया। प्रत्येक पटल सहायक से उनके कार्यों की जानकारी ली। पारदर्शिता एवं समयवद्धता लाने के निर्देश दिया। आईजीआरएस पोर्टल पर कई शिकायतों के डिफाल्टर होने पर कहा कि संबंधित जनपदीय अधिकारियों से संपर्क कर तत्काल निराकरण कराएं। पेशकार को निर्देश दिया कि उच्च न्यायालय से संबंधित वादों का पूरा विवरण तैयार कर प्रस्तुत करें। कहा कि शासन द्वारा निर्धारित प्राथमिकताओं जैसे कोविड-19, पौधरोपण, विकास कार्यक्रमों, प्रवासी मजदूरों को रोजगार दिलाने के सात ही स्थानीय स्तर लोगों की समस्याओं के समयवद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण को विरीयता दी जाएगी। इस मौके परडीएम राजेश कुमार, अपर आयुक्त (प्रशासन) अनिल कुमार मिश्र, संयुक्त विकास आयुक्त पीएन वर्मा, सीडीओ आनन्द कुमार शुक्ला, उपजिलाधिकारी सदर रावेन्द्र सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

कमिश्नरी कार्यालय में जानकारी लेते नवागत मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत।- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें