फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: निजी अस्पतालों को बोर्ड पर लिखना होगा पंजीकरण नंबर

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। मरीज अवैध और वैध अस्पतालों की आसानी से पहचान कर सकें, इसके लिए बोर्ड पर पंजीकरण नंबर लिखना अनिवार्य कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से निजी नर्सिंग होम व अस्पताल संचालकों को बोर्ड पर ही पंजीकरण नंबर व डॉक्टर का नाम लिखने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग अभियान चलाकर कार्रवाई भी करने की तैयारी में है।
विज्ञापन

जिले के हर गली-मोहल्लों व चौक-चौराहों पर निजी क्लीनिक, अस्पताल या नर्सिंग होम संचालित हो रहे हैं। आम लोगों को यह पता नहीं चल पाता है कि यह अस्पताल पंजीकरण है या नहीं, यहां कौन चिकित्सक बैठता है। आए दिन मरीजों की मौत के मामले सामने आ रहे हैं। बीते दिनों सीएमओ के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने अभियान चलाकर इनके खिलाफ कार्रवाई शुरू की। टीम ने अवैध तरीके से संचालित निजी क्लीनिक व नर्सिंग होम सील करा दिए। अब सभी क्लीनिक, निजी नर्सिंग होम व अस्पताल संचालकों को निर्देश दिया गया है कि बोर्ड पर पंजीकरण नंबर व चिकित्सक का नाम अवश्य लिखवाएं।
नर्सिंग होम व क्लीनिक संचालकों को बोर्ड पर पंजीकरण नंबर व जिनके नाम पंजीकरण है उसका नाम लिखने का निर्देश दिए गए हैं। निरीक्षण के दौरान ऐसा नहीं मिला तो कार्रवाई की जाएगी। शासन के निर्देश का पालन कराया जाएगा। - डा. अशोक कुमार, सीएमओ आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें