फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: कागजात न मिलने पर निजी अस्पताल का ओटी सील

विज्ञापन
18 फूलपुर में यशलोक हॉस्पिटल सील करते एसीएमओ अरविंद चौधरी। संवाद
विज्ञापन
मेजवां। कस्बा फूलपुर में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने निजी अस्पतालों पर बड़ी कार्रवाई की। एसीएमओ अरविंद चौधरी के नेतृत्व में हुई जांच के दौरान एक निजी अस्पताल को आवश्यक दस्तावेज न दिखाने पर ओटी कक्ष सील कर दिया।
विज्ञापन

एसीएमओ अरविंद चौधरी के साथ डिप्टी सीएमओ डॉ. आलेंद्र कुमार और फूलपुर चिकित्सा अधीक्षक शशिकांत की टीम कस्बे में संचालित अस्पतालों की जांच के लिए पहुंची। शिकायतों के आधार पर जब टीम स्टेट बैंक के सामने स्थित यश लोक अस्पताल पहुंची तो संचालक जरूरी कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके।
इस पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर (ओटी) को सील कर दिया। कार्रवाई की खबर फैलते ही कस्बे के कई निजी अस्पताल संचालक अपने अस्पताल बंद कर मौके से भाग गए। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी ने चेतावनी दी कि अवैध रूप से संचालित अस्पतालों और नर्सिंग होम पर विभाग सख्त कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें