फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़: जिला कारागार में बंदी ने खाया कंकड़, हालत गंभीर, पहले भी खाता था ईंट-पत्थर

Mon, 23 Aug 2021 11:22 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

बंदी को कारागार से जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। वह अक्सर कंकड़-पत्थर खाता रहता था। कई बार उसकी तबीयत खराब हो चुकी है।
विज्ञापन
आजमगढ़ जिला जेल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिला कारागार में निरुद्ध एक बंदी ने सोमवार को कंकड़ खा लिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। जेल अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि जिला कारागार में निरुद्ध बंदी मानिक अक्सर ही ईंट-पत्थर खाता रहता है। कई बार उसकी तबीयत खराब हो चुकी है।

विज्ञापन


सोमवार को भी उसकी तबीयत बिगड़ी तो जेल के अस्पताल में उसे भर्ती किया गया। यहां हालत में सुधार न होने पर जिला अस्पताल भेज कर भर्ती कराया गया है। जेल अस्पताल में बंदी का इलाज कर रहे डॉ. एलजे यादव ने बताया कि गले में कंकड़ फंसने से उसकी हालत गंभीर हुई है। इलाज किया जा रहा है। यदि हालत में सुधार नहीं होता है तो उसे हॉयर सेंटर रेफर कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें