फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिछड़े क्षेत्रों में विकास प्राथमिकता : मीरा

Fri, 15 Jan 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुईं मीरा यादव को गुरुवार को नेहरू हाल सभाकक्ष में डीएम सुहास एलवाई ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद मीरा यादव ने नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। कहा कि पिछड़े क्षेत्रों में विकास कराना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
विज्ञापन



शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए वन मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव ने कहा कि पार्टी मुखिया ने मीरा यादव के पूर्व कार्यकाल को देखते हुए उन पर दोबारा विश्वास जताया है। पूरी उम्मीद है कि वह सबकी उम्मीदों पर खरी उतरेंगी।


बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री वसीम अहमद ने कहा कि सबको उम्मीद है कि जिस प्रकार अपने पूर्व कार्यकाल में मीरा यादव ने कुशलता से इस पद की गरिमा को बनाए रखा और जनपद के विकास के लिए तत्पर रहीं, उसी तरह से अपने इस कार्यकाल को पूरा करते हुए जनपद को विकास के पथ पर ले जाएंगी।
विज्ञापन



समारोह में उपस्थित राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष रामआसरे विश्वकर्मा, अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के अध्यक्ष रामदुलार राजभर, दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रामकृष्ण यादव, रामदर्शन यादव, विधान परिषद सदस्य यशवंत सिंह, विधायकगण आलमबदी, डा. संग्राम यादव, बेचई सरोज, श्यामबहादुर यादव,


आदिल शेख, अभयनरायन पटेल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हवलदार यादव, राममूरत सिंह, डा. कन्हैया सिंह, पूर्व सांसद नंदकिशोर यादव, डा. संतोष सिंह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष हवलदार सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष सहजानन्द राय, सपा मीडिया प्रभारी एसके सत्येन आदि ने नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष और जिला पंचायत सदस्यों को बधाई दी।


समारोह के बाद हाल परिसर में ही जिला पंचायत की पहली बैठक भी हुई। इसमें जिला पंचायत समितियों के गठन के लिए मीरा यादव को अधिकृत किया गया। मीरा यादव ने कहा कि जनपद के विकास में सभी सदस्यों का सहयोग और सुझाव महत्वपूर्ण होगा। जनपद के पिछड़े क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं को पहुंचाना ही जिला पंचायत की प्राथमिकता में रहेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें