बसपा सुप्रीमो मायावती के जन्मदिन को लेकर बहुजन समाज पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता जीजान से जुटे हैं। जन्मदिन को मनाने के लिए नगर के अंबेडकर पार्क में पंडाल आदि का निर्माण पूरा हो चुका था। गुरुवार को पार्टी के जोनल कोआर्डिनेटर डा. रामकुमार कुरील ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया।
शुक्रवार को अंबेडकर पार्क में मनाए जाने वाले बसपा सुप्रीमो के जन्मदिन को लेकर तैयारियां लगभग पूर्ण हो चुकी हैं। पार्क में टेंट, टाट, कुर्सी आदि व्यवस्था पूरी कर ली गई है। गुरुवार को तैयारियों का जायजा लेने के लिए जोनल कोआर्डिनेटर डा. रामकुमार कुरील, मुबारकपुर विधायक शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली के साथ पार्क में पहुंचे।
तैयारी में जुटे कार्यकर्ताओं को आवश्यक निर्देश दिया। इस मौके पर सदर विधानसभा सीट से प्रभारी सुशील कुमार सिंह, गोपालपुर विधानसभा से प्रभारी कमला प्रसाद यादव, करुणाकांत मौर्य, अवधेश शर्मा, अब्दुल्ला, उस्मानगनी आदि उपस्थित थे।