फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रुटिपूर्ण माफी में फंसे प्रधान, सचिव और तकनीकि सहायक

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। बिलरियागंज विकास खंड के अकबरपुर गांव के सियाऊ पासवान और अन्य की शिकायत पर हुई जांच में त्रुटिपूर्ण और फर्जी भुगतान का मामला प्रकाश में आया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद डीएम एनपी सिंह ने ग्राम प्रधान को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

अकबरपुर गांव निवासी सियाऊ पासवान ने डीएम को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया था कि गांव में हुए विकास कार्यों में धांधली की गई है। डीएम ने जांच के लिए अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग और सहायक अभियंता जिला ग्राम्य विकास अभिकरण आजमगढ़ को नामित किया। 29 अगस्त 2019 को दोनों अधिकारियों ने जांच के लिए स्थलीय निरीक्षण किया। जांच आख्या के मुताबिक केशव मास्टर की जमीन से पूरब अखिलेश के खेत तक मिट्टी पटाई कार्य मनरेगा योजना वर्ष 2017-18 में कराया गया है। इस कार्य में 79,710 रुपये का अधिक भुगतान पाया गया। डीह स्थान से संता के खेत के उत्तर मिट्टी पटाई कार्य में त्रुटिपूर्ण मापी और अधिक भुगतान कर 1,49,686.52 रुपये की शासकीय क्षति की गई है। मंगल के घर से पिच रोड तक खड़ंजा कार्य में त्रृटिपूर्ण मापी के कारण 35958.23 रुपये का अधिक भुगतान किया गया है। राजदेव के खेत से उत्तर सूर्यबली के घर तक खड़ंजा मरम्मत कार्य कराए बिना ही 1,52,781 का फर्जी भुगतान किया गया है। जांच टीम ने अपनी रिपोर्ट में इसके लिए ग्राम प्रधान के साथ ही सचिव और तकनीकी सहायक को दोषी ठहराया है। डीएम ने ग्राम प्रधान को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए 15 दिन के अंदर साक्ष्य सहित आख्या उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित अवधि में संतोषजनक स्पष्टीकरण प्रस्तुत नहीं किया गया तो उनके विरुद्घ पंचायत राज एक्ट की धारा 95(1) छह के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें