फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रमुख सचिव आलोक कुमार द्वितीय होंगे जनपद के प्रेक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जनपद में पंचायत चुनाव दूसरे चरण में यानि 19 अप्रैल को होने हैं। चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार द्वारा प्रेक्षक की तैनाती की गई है। आलोक कुमार द्वितीय प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा विभाग उप्र शासन को तैनात किया गया है।
विज्ञापन

जनपद में मतदान को सकुशल, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए वह 16 अप्रैल को जनपद पहुंचेंगे। वहीं जनपद में मतगणना का कार्य दो मई को होगा। मतगणना के लिए प्रेक्षक 30 अप्रैल की शाम पांच बजे यहां पहुंचेंगे। राज्य निर्वाचन आयुक्त ने उन्हें निर्देशित किया है कि निर्वाचन सामग्री के स्ट्रांग रूम में रखे जाने के बाद आयोग को सूचित करने के बाद ही वह मुख्यालय छोड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें