फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब हवाई पट्टी पर हो सकता है प्रधानमंत्री का कार्यक्रम

Tue, 03 Jul 2018 11:41 PM IST
Azamgrah
विज्ञापन
narendra modi
विज्ञापन
आजमगढ़। मंदुरी बल्देव स्थित पूर्व प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल पर जलभराव की वजह से पीएम का कार्यक्रम अब हवाई पट्टी पर कराने की भी संभावनाएं बन रहीं हैं। जिलाधिकारी और भाजपा की टीम ने मौके का निरीक्षण कर इसपर चर्चा की। बुधवार को तैयारी को लेकर होने वाली बैठक में इस पर अंतिम मुहर लगेगी।
विज्ञापन



14 या 15 जुलाई को प्रधानमंत्री मोदी पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास करने के लिए जनपद पहुंच रहे हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल राम नाइक भी होंगे। कार्यक्रम और जनसभा के लिए पहले मंदुरी हवाई पट्टी के पास स्थित खाली स्थान का चयन किया गया था। कहा जा रहा था हवाईपट्टी पर सभी पांच हेलीकाप्टर उतरेंगे और यहां से वाहनों के जरिए अतिथि सभा स्थल तक पहुंचेंगे।


लेहिन यहां पर अभी थोड़ी बारिश में ही जलभराव की स्थिति बनी हुई है। पहले तो पानी निकालने और आगे बरसात होने पर ड्रेनेज सिस्टम डेवलप करने के निर्देश पीडब्ल्यूडी को दिया गया। लेकिन ये टेढ़ी खीर साबित हो रहा था। वहीं मौसम विभाग की ओर से लगातार भारी बारिश की आशंका भी जताई जा रही है।
विज्ञापन



मंगलवार को जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी, एसपी रविशंकर छवि ने भाजपा जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह और टीम के साथ मंदुरी रैली स्थल का निरीक्षण किया। करीब लाख लोगों के पहले ही लगभग एक लाख लोगों की भीड़ उमड़ने का आंकलन किया है। ऐसे में रैली मंदुरी हवाई पट्टी पर कराने का निर्णय लिया गया है। जितनी भूमि पर प्रशासन बाहर कार्यक्रम कराने की बात कह रहा है उससे ज्यादा यहां उपलब्ध है।


जिलाधिकारी ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को यहीं कार्यक्रम की तैयारी के संकेत िदए हैं। इस संबंध में बुधवार को प्रशासन की ओर से बैठक बुलाई गई है। कार्यक्रम स्थल पर वहीं अंतिम मुहर लगाई जाएगी। इस मौके पर भाजपा के अखिलेश मिश्रा गुड्डू ,कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा, ध्रुव सिंह, विनय प्रकाश गुप्त, लक्ष्मण मौर्या, हरीश तिवारी, हरबंश मिश्रा, राकेश सिंह, गणेश शंकर मिश्रा और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।


तीन लाख वर्ग फुट में जर्मन हैंगर पंडाल
 मंदुरी हवाई पट्टी पर होने वाली प्रधानमंत्री की जनसभा में मौसम को देखते हुए तीन लाख वर्ग फुट में जर्मन हैंगर पंडाल लगाया जाएगा। इसके बाद सामान्य टेंट की व्यवस्था होगी। पूरी व्यवस्था की जाएगी कि बारिश होने पर पानी अंदर न जाए। इसके साथ ही एक लाख लोगों के लिए कुर्सियां पंडाल में लगाई जाएंगी। इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई है।


पूर्व प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल तक प्रधानमंत्री का काफिला पहुंचाने के लिए पहले पीडब्ल्यूडी को संपर्क मार्ग बनाने के निर्देश दिए गए थे। बारिश के इस मौसम में ब्लैट टॉप सड़क बनाना विभाग के लिए काफी टेढ़ा था। इसके विकल्प के रूप में इंटरलाकिंग सड़क तैयार करने पर भी विचार चल रहा था।

उससे पहले कार्यक्रम स्थल में परिवर्तन हो गया। पंडाल आदि के लिए लखनऊ और कानपुर के वेंडरों को आर्डर दे दिया गया हैं।  जल निगम, निकाय और पंचायती राज विभाग को अस्थायी शौचालय और पेयजल टैंकरों के साथ ही पानी के पाउच आदि की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।


कमी पड़ने पर आस-पड़ोस के जनपदों से भी सहयोग लिया जाएगा। फिलहाल विभाग की ओर से कार्ययोजना तैयार की जा रही है। दो दिन में इसे अंतिम रूप दे दिया जाएगा। परिवहन निगम और परिवहन विभाग को पर्याप्त मात्रा में वाहनों की व्यवस्था करने को कहा गया है। बड़े वाहनों का प्रयोग लोगों को जनसभा स्थल तक लाने के लिए किया जाएगा। इन्हें भी आसपास के जनपदों से सहयोग लेने के निर्देश दिए गए हैं। मंगलवार को पीडब्ल्यूडी के अधिकारी मौके पर आयोजन के संबंध में ब्लूप्रिंट तैयार करते रहे।   
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें