फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर पर पूजा करने गया प्रधानपति लापता, अपहरण की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबारी। दीदारगंज थाना क्षेत्र के कैैथौली गांव के प्रधान शनिवार की रात आठ बजे से लापता है। प्रधान पत्नी ने पति के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें उसने आधा दर्जन लोगों को नामजद किया है। वहीं घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने रविवार को दीदारगंज चौक पर जाम लगा कर प्रदर्शन किया। पुलिस कर्मियों ने लाठियां भांज कर लोगों को खदेड़ा और जाम समाप्त कराया।
विज्ञापन

कैथौली गांव के प्रधानपति हौसला प्रसाद राजभर गांव स्थित शिव मंदिर के पुजारी भी है। रोज की भांति शनिवार की देर शाम भी वह घर से 100 मीटर की दूरी पर स्थित मंदिर पर पूजा करने गए थे। रात आठ बजे तक जब वह घर नहीं लौटे तो परिजन खोजने पहुंच गए। काफी खोजबीन के बाद भी कुछ पता नहीं चला। जिस पर प्रधान पत्नी शीला ने घटना की सूचना पुलिस को दिया। पत्नी ने चुनावी रंजिश में पति के अपहरण की आशंका जताते हुए आधा दर्जन लोगों के खिलाफ थाने पर तहरीर दिया है। प्रधानपति के लापता होने से परिजनों के साथ ही ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। रविवार को ग्रामीणों ने दीदारगंज चौक पर जाम कर प्रधानपति के जल्द से जल्द बरामगदी की मांग किया। जाम की सूचना पर कई थानों की पुलिस दीदारगंज चौक पर पहुंच गई और लाठियां भांज कर लोगो को खदेड़ा और जाम समाप्त करवाया। परिजनों के अनुसार बीते पांच जून को भी प्रधानपति पर चुुनावी रंजिश को लेकर कुछ लोगों ने हमला किया था। चुनाव प्रचार के समय भी विरोधियों इन पर हमला किया था। एसओ संजय कुमार सिंह ने बताया कि पत्नी की तहरीर पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें